Site icon OmExpress

एक दिवसीय योगा कैंप का हुआ पोस्टर विमोचन

जोधपुर। राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर, कंचन कल्याण संस्थान, योगा एलाइंस सोसाइटी जोधपुर द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय योगा शिविर का आज पोस्टर विमोचन किया यह शिविर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर आयोजित किया जाएगा । राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव दर्शन राम चौधरी ने बताया कि यह योगा शिविर सभी के लिए लाभकारी साबित होगा भारत में संपूर्ण विश्व को योगासन से होने वाले लाभ के वारे में अवगत करवाया इसी उपलक्ष में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसीलिए इस मौके पर पधार कर ज्यादा से ज्यादा इस शिविर का लाभ उठाएं इस मौके उपस्थित कंचन कल्याण संस्थान संस्था संयोजक रामू दुबे ने बताया की यह शिविर एक दिन का होगा जिसमें योग करने के फायदे वह विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा इस अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी भगवती पंवार, सेक्रेट्री कैलाश प्रजापत, कोषाध्यक्ष कवर लाल विश्नोई, तानिया , अंकिता, पूजा ,श्वेता विनीता ,गौरव ,गौरांग ,राहुल, सरिता, मोनल,पूनम,कार्तिक, सीमा,प्रतीक्षा,आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version