Site icon OmExpress

एक दिवसीय विज्ञान मेले का हुआ आयोजन बच्चों ने किया माॅडल्स का प्रदर्शन

बीकानेर/बीकानेर पश्चिम क्षेत्र मुरलीधर व्यास नगर रोड़ स्थित शाला विवेक बाल निकेतन सैकेण्डरी विद्यालय में एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापक पवन राठी ने प्रेस-नोट जारी करते हुए बताया कि शाला ने अपने 40 वर्ष के इतिहास में एक नया आयाम स्थापित करते हुए प्रथम बार इस मेले का आयोजन किया है। विज्ञान मेले के प्रमुख संयोजक मोहित आहुजा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के मेले का आयोजन का विचार आया और जिसमें बच्चों ने रूचि लेते हुए व अध्यापकों के सहयोग से इसमें अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए इसे सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान किसन चन्द्र अनेजा ने अपने उद्बोधन में जहां एक ओर बच्चों द्वारा किये गये कार्य प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं विज्ञान अध्यापक सलमान खान, मनीष भाटी व मुकेश सर का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। एक दिवसीय विज्ञान मेले में विशेष रूप से कक्षा 6, 7 व 9 के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, सोलर सिस्टम, एटीएम माॅडल, वायु संरक्षण, डे-नाईट प्रोजेक्ट, पवन चक्की, आॅटोमेटिक कट्टर, विद्युत उत्पादन चक्र के श्रेष्ठ माॅडल्स का प्रदर्शन किया।

अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर इस प्रदर्शनी का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर शाला के अध्यापक मो. यूसुफ शेख, घनश्याम गहलोत, श्रीमती सुनीता अनेजा, मनोज छींपा, पवन राठी, निलेश अनेजा, प्रदीप सिह राजपुरोहित, रामप्रसाद स्वामी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version