Site icon OmExpress

एक बाइक में टक्कर मार दूसरा बाइक सवार हुए फरार, महिला सहित दो लोग घायल

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत भावपुरा मुंगावली मार्ग पर मुड़ियापूरा गांव के पास सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां दो बाइकों में आमने सामने भीषण भिड़ंत हुई है। आमने सामने की भीषण भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। जहां पहले इलाज के लिए सीएचसी बाह अस्पताल भर्ती कराया गया था और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनाक्रम रविवार दोपहर का है। बाह थाना क्षेत्र के भाऊपूरा मार्ग पर दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हुए हैं तो दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल हो गया है।

गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायल खतरे से बाहर है।

Exit mobile version