Site icon OmExpress

एक लेखक की 11 साहित्य पुस्तको का लोकार्पण 25 को

बीकानेर। समर्पण कार्यक्रम में वैद्य विद्या सागर पंचारिया की 11 पुस्तकें जिसमें साहित्य की विधा कविता, कहानियां, उपन्यास , निबंध का लोकार्पण 25 दिसंबर को टी एम ऑडिटोरियम में सवा 11 बजे होगा। साहित्य समर्पण का यह आयोजन वैविध्य पूर्ण साहित्य विधा की अभिव्यक्ति है। लेखक के पिता डा. हरदेव पंचारिया की काव्यकृति समर्पण और उपन्यास नर बाधा को विरासत में साहित्य सृजन की अगली कड़ी में इन 11 पुस्तकों को देखा जा सकता है। क्योंकि माना यह जा रहा है कि नई पुस्तक मेरे मन की मीत की कविताएं की तर्ज समर्पण में झलकती है। कवि अपनी काव्य रचनाधर्मिता को अपने मन स्थितियों के विभिन्न रंगों के रूप में मानते हैं। समर्पण कार्यक्रम संवित स्वामी विमर्शानंद जी के सान्निध्य में होगा। अध्यक्षता साहित्यकार श्री मालचंद तिवारी करेंगे। मुख्य अतिथि डा. उमा कांत गुप्त होंगे। विशिष्ट अतिथि व्यंग्यकार श्री बुलाकी शर्मा, ओम सारस्वत, चंचला पाठक, मोनिका गौड़ होंगी। लेखक परिचय साहित्यकार गोविंद जोशी देंगे। पत्र वाचन सुमित शर्मा करेंगे। आयोजन में मंच की सहभागिता रहेगी।

Exit mobile version