Site icon OmExpress

एक सम्वत्सरी उत्सव मनाने के आचार्यश्री के प्रयास सराहनीय – जीतो अध्यक्ष

वी. बी. जैन 9261640571

बीदासर। अहमदाबाद से आचार्यश्री से आशीर्वाद लेने आये जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के अध्यक्ष गणपत चौधरी ने जैन समाज की एकता के लिए सकल जैन समाज का एक सम्वत्सरी महापर्व मनाने के लिए पुरजोर शब्दों में आवश्यकता बताई और सकल जैन समाज मिलकर एक सम्वत्सरी महापर्व मनाए इसके लिए आचार्य महाश्रमण जी के प्रयासों का समर्थन किया व आभार जताया। जीतो अध्यक्ष ने बताया कि जीतो केन्द्रीय प्रशासनिक सेवाओं में 350 से ज्यादा जैन युवाओं को उचित प्रशिक्षण देकर अधिकारी बनाने में मदद चुका है, इसके साथ ही जीतो स्वधर्मियों को व्यापार रोजगार में साथ देता है व जैन सन्तों व साध्वियों की यथेष्ठ सेवा सुश्रुषा करता है। इस अवसर पर जीतो महामन्त्री संजीव छाजेड़ ने भी आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद लिया। आचार्य महाश्रमण ने जीतो अध्यक्ष महामन्त्री को अलग से ध्यानपूर्वक सुना व मंगल आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version