Site icon OmExpress

एक ही परिवार की चार युवतियों ने  रेप के मुकदमें दर्ज कराए

जयपुर।राजस्थान में बलात्कार का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने सात दिन के दौरान ही रेप के ये मामले दर्ज किए हैं। इनमें एक ही आरोपी के खिलाफ एक ही परिवार की चार युवतियों ने मुकदमें दर्ज कराए हैं। हांलाकि मुकदमें दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उधर पीडि़ताओं के घर पर अब राजनेता पहुंच रहे हैं। पूरा मामला राजस्थान के दौसा जिले का है। गौरतलब है कि यहीं पर हाइवे निर्माण के दौरान घूस के बड़े लेन देन का खुलासा पिछले दिनों हुआ है।

दरअसल सिकराय क्षेत्र में रहने वाले आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। इसी महीने 21 जनवरी को पहला मामला दर्ज कराया गया। इसमें एक महिला ने अपने साथ गैंगरेप होने और नाबालिक बहन के साथ रेप करने के मामला दर्ज कराया। उसके बाद अपनी दो अन्य नाबालिक बहनों के भी रेप होने के बारे में पुलिस को बताया। एक के बार एक परिवार की चार युवतियों के साथ रेप होने के मामले में पुलिस भी सकते में है। पुलिस ने रेप, मारपीट और पोक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

उधर इन मुकदमों के दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसका सिकराया क्षेत्र में ढाबा है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में हाइवे पर स्थित एक जमीन का भी पेंच हैं। हांलाकि इस बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर इस घटना के बाद आज महिला एवं बाल विकास मंत्री ममला भूपेश पीडित परिवार से मिलीं। इससे पहले सांसद किरोडी लाल भी वहां पहुंचे और पुलिस अफसरों को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा था। पुलिस आरोपी के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version