Site icon OmExpress

एक ही पर परिवार के पांच लोगों का आज अंतिम संस्कार

OmExpress 8th Year

– नापसर में सड़क हादासा, तीन महिलाओं सहित चार की मौत,

बीकानेर।नापासर थाना क्षेत्र में रायसर से आगे नौरंगदेसर से पहले मंगलवार दोपहर कार व कैंपर वाहन के बीच हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना मंगलवार की दोपहर बाद ढाई बजे आमने-सामने की भिडंत के रूप में हुई। दुर्घटना में मारे गए लोगों में कार में सवार श्रीडूंगरगढ़ के निवासी 45 वर्षीय मैना देवी सैनी पत्नी लालचंद, 40 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी हरिप्रसाद, 27 वर्षीय अतुल पुत्र हरिप्रसाद तथा सरिता पत्नी किशन सैनी के नाम शामिल हैं।

दुर्घटना में कैंपर चालक सुखलाल घायल हुआ है जिसका बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में मारे गए सभी चारों लोग एक ही परिवार के हैं। इनमें मृतक अतुल, अतुल की मां गायत्री, अतुल की चाची व ताई मैना देवी, सरिता शामिल हैं।

थानाधिकारी जगदीश पाण्‍डर ने बताया कि मृतक कार में सवार होकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जिस भर्ती परिजन की कुशलक्षेम पूछने आ रहे थे उसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होने बताया कि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गए।बुधवार को एक ही परिवार के 5 लोगों अन्तिम संस्कार किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

Exit mobile version