Site icon OmExpress

एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष डूडी 28 को आएंगे बीकानेर


बीकानेर राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद रामेश्वर डूडी 28. फरवरी को बीकानेर आएंगे। अध्यक्ष डूडी सडक़ मार्ग से जयपुर से बीकानेर आएंगे। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल के अनुसार अध्यक्ष बनने के बाद डूडी पहली बार बीकानेर आ रहे हैं। बीकानेर आने पर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर शहर तक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत करेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। जैसलमेर रोड स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह में रामेश्वर डूडी का स्वागत और सम्मान किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक कर तहसील स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

Exit mobile version