Site icon OmExpress

एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर रामेश्वर डुडी का सेवादल ने तिनरंग दुपट्टा व गांधी टोपी पहनाकर किया भव्य स्वागत

सीकर (ओम एक्सप्रेस )। रामेश्वर डुडी को एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पहली बार सीकर आगमन पर जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गोकुलपुरा बीकानेर बाइपास के पास प्रकाश टायर एजेंसी के सामने पंक्तिबद्ध होकर तिनरंग दुपट्टा,सुत माला तथा गांधी टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया। सेवादल कम्युनिकेशन को-आॅर्डिनेटर दिनेश शर्मा व दल जगत प्रभारी रफीक मुगल ने बताया की पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डुडी एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर आगमन पर सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ के नेतृत्व में सीकर प्रवेश करते ही प्रकाश टायर एजेंसी के सामने गोकुलपुरा बीकानेर बाइपास पर बैंड बाजा की धुन पर सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा पंक्तिबद्ध होकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सेवादल जिला महासचिव अंकुर बहङ,सीकर विधानसभा सेवादल अध्यक्ष रविकांत तिवाङी,पीपराली ब्लाॅक सेवादल अध्यक्ष आन्नद सिंह चौहान,सेवादल जिला सचिव राजकुमार पारीक,सेवादल जिला संयुक्त सचिव ओमप्रकाश पंवार,रामचंद्र बिजारनियाँ,सरपंच ओमप्रकाश खीचङ,रामनिवास खीचङ,हरीराम ढाका,बाल कल्याण समिति सदस्य वकील सांखला,प्रकाश बिजारनियां,अल्ताफ रंगरेज़,नेमिचन्द सहित काफी कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version