Site icon OmExpress

एडवोकेट मिलाप चोपड़ा बीकानेर तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम का अध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर । राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आचार्यश्री महाश्रमणजी, मुनिश्री डॉक्टर रजनीश कुमार व तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीकानेर के एडवोकेट मिलाप नारायण चोपड़ा को बीकानेर तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आपको बता दें मिलाप बीकानेर नगर निगम के पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा के पुत्र है व सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते है।
मिलाप ने कहा कि अध्यक्ष पद का दायित्व देने के लिए चोपड़ा ने कहा टीपीएफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पारख, सेंट्रल ज़ोन अध्यक्ष दिलीप कावड़िया व समस्त पदाधिकारियों का आभारी हूँ। चोपड़ा ने कहा
आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा व नई ज़िम्मेदारियों का सम्पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करूँगा। चोपड़ा की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों, राजनीति जुड़े लोगो ने अपनी ओर से शुभकानाएं प्रकट की है।

Exit mobile version