Site icon OmExpress

एनएसएस स्वयंसेवकों ने लावारिस पीड़ित पशु गौशाला में जाकर की सफाई हर्षित सैनी

रोहतक, 8 जनवरी। दिल्ली बाईपास स्थित स्वामी नितानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल में चल रहे एनएसएस कैंप के पांचवें दिन आज कैडेट्स ने वाईस प्रिंसिपल डॉ. अन्न सिंह के नेतृत्व में लावारिस पीडि़त पशु गौशाला में जाकर बीमार गायों की देखभाल की।
इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल डॉ. अन्न सिंह ने सभी कैडेट्स को स्वयं अनुशासित रहने का संदेश दिया। गौशाला में कैडेट्स ने हाथों में दस्ताने पहन कर कर्मचारियों की मदद की। घायल व बीमार बछड़े-बछडिय़ों को अपने हाथों से चारा खिलाया तथा कई छोटे बछड़ों को बोतल से दूध पिलाया। इस अवसर पर कैडेट्स ने दस्ताने पहनकर आस-पास फैले कचरे की सफाई की।

समाजसेवी राजबीर मलिक ने कैडेट्स को गौ सेवा, गाय के महत्व विषय पर व्याख्यान देकर सभी को गौ-सेवा करने की शपथ दिलवाई। गौशाला संचालक राजेन्द्र ने कैडेट्स को बताया कि इस संस्था के अन्तर्गत 3 गौशालाएं कार्य कर रही हैं। कुल 105 कर्मचारी हैं, जिनमें दो वेटनरी सर्जन व 7 वीएलडीए हैं। दो छोटे ऑपरेशन थियेटर भी हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल नीतिका मलिक, कार्यक्रम अधिकारी दिलीप सिंह मलिक, डॉ. वीरेन्द्र, संजय, धर्मदेव शास्त्री आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version