Site icon OmExpress

एनडीएसएस की द्विवार्षिक आमसभा व चुनाव सम्पन्न

नेशन डवलपमेंट एण्ड सर्विस सोसाइटी की द्विवार्षिक आमसभा व चुनाव सम्पन्न
“”””””””””””””‘”””””””””””””””””””””””””””””
बीकानेर,28दिसम्बर-नेशन डवलपमेंट एण्ड सर्विस सोसाइटी की द्विवर्षीय आम सभा उपकार्यालय फौजी मार्केट, उदासर में सांय 4 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें सोसाइटी के द्विवार्षिक चुनाव,वार्षिक लेखा- जोखा,अंकेक्षण, व रिपोर्ट सहित अनेक विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।

सोसाइटी के प्रबन्धकारिणी निर्विरोध चुनाव में कुछ नए सदस्यों को स्थान दिया गया है जबकि अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष को यथावत रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी श्यामवीर सिंह राघव ने श्रीमती राजश्री कंवर-अध्यक्ष,सुमित भनोत-मंत्री,सुरेन्द्र सिंह जोधा कोषाध्यक्ष तथा 4-सदस्य निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रबन्धकारिणी को बधाई दी।
प्रहलाद सिंह मार्शल
प्रवक्ता

Exit mobile version