Site icon OmExpress

एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मीटिंग

अंगदान के लिए प्रेरित करने के साथ व्यापारियों-उद्योगपतियों को हिदायत दी सीएमएचओ ने -जो भी फूड प्रोडक्ट बनाएं वे शुद्ध और उच्च क्वालिटी के हों, मिलेगा फॉसटेक सर्टिफिकेट   

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योगमंडल के मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मीटिंग रखी गयी। मंडल के सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में सीएमएचओ डॉ. एम.अबरार पंवार ने सभी व्यापारियों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया एवं शपथ दिलाई की हर एक व्यक्ति अंगदान करें जिससे जो व्यक्ति किसी भी तरह से विकलांग हो गया उसे नया जीवनदान दिया जा सके। 

साथ ही सीएमएचओ ने व्यापारियों को हिदायत दी कि व्यापारी जो भी फूड प्रोडक्ट बनाएं या बेचे वह शुद्ध उच्च क्वालिटी का हो जिसके लिए सरकार ने बहुत अच्छी योजना बना रखी है जिसके तहत ही फॉसटेक सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से फूड आइटम किस तरह रखना है व किस तरह से वितरित करना है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक न हो यह ज्ञान दिया जाएगा। 

इस अवसर पर फूड एफएसओ भानु प्रताप सिंह, श्रवन सिंह, राकेश गोदारा, सुरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से व्यापारियो को आगे आने वाले समय में सरकार द्वारा जो नई नीति बनाई गई है उसका पालन करने एवम जनता के हित के अन्दर व्यापार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी फुड के प्रति जागरूक हों, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हों उस तरह का फुड बनाएं। श्रीगंगानगर से पधारे दीपक सिंगला व पूर्व फुड इंस्पेक्टर हरिराम ने फॉसटेक के बारे में सभी व्यापारियों को अच्छी तरह से से ट्रेनिंग दी  मीटिंग में सचिव वेद प्रकाश अग्रवाल, उपाध्याक्ष हेतराम गौड़ ने बताया कि मीटिंग में फुड इंडस्ट्री, दाल मिल, होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी और भुजिया-पापड़, रसगुला उद्योग से जुड़े व्यापारी भी शामिल हुए। साथ ही साथ मिठाई उद्योग से जुड़े व्यापारी व वेंडर व्यवसाय से जुड़े व्यापारी भी शामिल हुवे सभी ने अपनी-अपनी शंकाएं रखी एवम उनका समाधान किया गया।

Exit mobile version