Site icon OmExpress

एबीवीपी ने की परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग

OmExpress 7 Years

बीकानेर।कोरोना काल में विश्वविद्यालय परीक्षा का विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सांकेतिक शव यात्रा निकाली।
मंहेद्र ढाका नें बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा करवाने पर आमादा है। लेकिन कल ही बीकानेर में 12वीं की परीक्षा देनें वाला छात्र पॉजीटिव पाया गया। ऐसे में हमारी मांग एग्जाम न करवाने की है।
हेमंत सुथार नें बताया कि सरकार एग्जाम भले ही करवाए परंतु वर्तमान परिस्थितियाँ एग्जाम करवाने के अनुकूल नहीं है।

प्रखर मित्तल नें बताया कि एग्जाम तभी करवाए जब परिस्थितियाँ सामान्य हो।

इस दौरान छात्रों ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई, मुकेश पूनिया, काननाथ गोदारा,पूनमचंद घिंटाला,बीरबल कुमावत,प्रभु गिरी, नीरज कोटनिश, शुभम शर्मा, देवेंन्द्र ख्याली, हितेष,यश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version