Site icon OmExpress

एमजीएसयू मनाएगा अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एन्ड डॉक्युमेंटेशन की अनूठी पहल

पावर ऑफ म्यूज़ीयम्स पर विशेष व्याख्यान होगा आयोजित

बीकानेर, ( कविता कंवर राठौड़ )।एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एन्ड डॉक्युमेंटेशन द्वारा बुधवार को संग्रहालयों के महत्व और शक्तियों पर आधारित एक विशेष वार्ता आयोजित की जा रही है।
सेंटर की डाइरेक्टर डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि अठारह मई अंतरराष्ट्रीय म्यूज़ीयम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी के मद्देनज़र सेंटर द्वारा इस् वर्ष अंतराष्ट्रीय म्यूज़ीयम परिषद द्वारा निश्चित किये गये विषय पॉवर ऑफ म्यूज़ीयम्स पर सिटी पेलेस म्यूज़ीयम उदयपुर के असोसीयेट क्यूरेटर डॉ॰ हंसमुख सेठ द्वारा ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान दिया जाएगा जोकि संग्रहालयों की प्रासंगिकता को रेखांकित करती सेंटर की अपनेआप में एक अनूठी पहल है।
आयोजन सचिव डॉ॰ शर्मा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय म्यूज़ीयम डे पर सेंटर का ये विशेष आयोजन महाराणा मेवाड चैरीटेबल फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता एमजीएसयू के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह द्वारा की जाएगी।

Exit mobile version