Site icon OmExpress

एमटीवी रोडीज़ फेम साहिब कौर ने सीएम योगी के फ़िल्म सिटी बनाये जाने के निर्णय का किया स्वागत

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। उत्तर प्रदेश के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। अब तक आप बॉलीवुड टॉलीवुड की फिल्में देखा करते थे अब यूपी में भी फिल्में बनेंगी। ये ख़बर सुनकर तमाम सारे कलाकारों के बयान सामने आ रहे है। वहीं रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ की फेम साहिबा कौर आगरा के देसी कैफ़े में पहुँची जहां उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय का स्वागत किया है।

एमटीवी फेम साहिबा कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबसे पहले में यूपी के सीएम योगी और यहां के लोगों के लिए ताली बजाती हूँ। ये काफी अच्छा कदम यूपी सरकार ने उठाया है। अब उत्तर प्रदेश में फ़िल्म सिटी बनेगी तो स्टेट लेवल के कलाकारों को भी मौका मिलेगा। जैसे हम अब तक बॉलीवुड टॉलीवुड की फिल्में देखा करते थे अब हम यूपी की भी फिल्में यानी यूपीवुड देखेंगे। ये काफी बेहतर निर्णय है। हम लोग यूपी सीएम के इस निर्णय का स्वागत करते है।

आपको बता दें कि साहिबा कौर बचपन से ही एक डिजाइनर और मॉडल बनना चाहती थी। एमटीवी रॉडीज में खुद की एक अलग पहचान बना चुकीं साहिबा कौर आगरा शहर पहुंचीं थी जहां उन्होंने मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया सीजन की प्रमोशन की।

Exit mobile version