Site icon OmExpress

एम्पीयर की अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड गुलाबी नगरी में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँची

एम्पीयर की अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड – जो एम्पीयर मैग्नस GMax पर अरुणाचल प्रदेश के डोंग (सनराईस पॉइंट) से गुजरात के गुहार मोती (सनसैट पॉइंट) तक लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा तय कर रही है -आज जयपुर पहुंच गई। इस दौरान ओडोमीटर ने लगभग 3200 किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी। वीकेंड ऑन व्हील्स के गिरीश सेठ द्वारा चलाई जा रही इस 15-दिन की यात्रा में मैग्नस GMax को नॉर्थईस्ट के नमी वाले, मॉनसून से प्रभावित हिस्सों से लेकर राजस्थान की सूखी गर्मी तक अलग-अलग तरह के तापमान और परिस्थितियों में ले जाया गया है, – और स्कूटर की नेक्स्ट जैन एलएफपी बैटरी को बहुत ज़्यादा तापमान वाली परिस्थितियों में टेस्ट किया गया है।

जयपुर में, इस अभियान ने ए एंड एम एटमोस डीलरशिप पर पड़ाव डाला, जहाँ एम्पीयर सर्कल कम्युनिटी ने अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड का स्वागत किया। राइडरों, ग्राहकों और डीलर पार्टनर्स ने अभियान की टीम से बातचीत की, जो राजस्थान के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में एम्पीयर की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है।

यह स्टॉप इस बात को भी दर्शाता है कि क्यों मैगनस GMax जयपुर जैसे शहर के लिए परफेक्ट है। इंटेलीपैक से पावर्ड एम्पीयर कनेक्ट ऐप शहर की व्यस्त सड़कों पर राइड  को आसान बनाता है, वहीं पिंग माय स्कूटर फीचर जयपुर की भीड़-भाड़ वाली और पर्यटकों से भरी गलियों में स्कूटर को दोबारा ढूंढना आसान बनाता है। शहर से बाहर खुले हाईवे पर आते ही क्रूज़ कंट्रोल काम करने लगता है, जिससे लंबी दूरी की राइड आसान हो जाती है। 2,00,000 किलोमीटर तक की बैटरी लाइफ़ वाले मैगनसस जी मैक्स की नेक्स्ट जैन एलएफपी  बैटरी, एम्पीयर के बिल्ट फॉर भारत दृष्टिकोण को दिखाती है। स्कूटर बहुत ज़्यादा तापमान पर भी भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस देता है, जो इसे मार्केट की ज़रूरत के अनुसार टिकाउ बनाता है।

इस अभियान के बारे में बात करते हुए, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री विकास सिंह ने कहा, एम्पीयर में, बिल्ट फॉर भारत की सोच एक साधारण भरोसे पर आधारित हैभारत में तो एक तरह की सड़कें हैं, एक तरह के राइडर और ही एक तरह की राइडिंग की स्थितियां। भारत विविधता से भरा देश है, और इसी सच्चाई को ध्यान में रखकर ही हमें प्रोडक्ट बनाने चाहिए। अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड इसी सोच को परखती है। डोंग से गुहार मोती तक लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा में, मैग्नस GMax की मजबूती, भरोसे और इंटेलिजेंस क्षमताओं को मुश्किल मौसम और रास्तों पर परखा जाएगा, जिनका सामना हमारे ग्राहकों को करना पड़ सकता है। इस यात्रा का मकसद यह दिखाना है कि जब टेक्नोलॉजी, भरोसा और परफॉर्मेंस को भारत के हिसाब से बनाया जाता है, तो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत के लिए सच में एक स्मार्ट राइड बन सकती है।

अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड गुजरात के गुहार मोती में खत्म होगी। यह एम्पीयर के लिए एक और अहम पड़ाव होगा, जो दर्शाता है कि क्यों एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत की स्मार्ट राइड हैं।

Exit mobile version