Site icon OmExpress

एयू बैंक के लिए कैम्पस प्लेसमेंट शिविर

बीकानेर /उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे से 04.00 बजे तक माॅडल कॅरियर सेन्टर, रोजगार कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि उपक्षेत्रीय क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं नेशनल कॅरियर सर्विस के तहत् मंगलवार व बुधवार को एयू स्माॅल फाईनेन्स बैंक के लिए 200 बैंक आॅफिसर के पदों हेतु साक्षात्कार, सामूहिक वार्ता के द्वारा युवाओं का प्राथमिक चयन किया जायेगा। इस शिविर में रोजगार कार्यालय में पंजीकृत एवं अपंजीकृत स्नातक युवा जिसको कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी हो तथा आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, वो अपने समस्त दस्तावेजों एवं बायोडेटा एवं ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ भाग ले सकते हैं। साथ ही मौके पर रोजगार परामर्श एवं नेशनल कॅरियर सर्विस में निःशुल्क पंजीयन भी किया जायेगा।

Exit mobile version