Site icon OmExpress

एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजेटिव की हुई 18 वीं डिलीवरी

आगरा।कोरोना वायरस के चलते लोगो को ठीक से ईलाज नही मिलने के कारण कई लोग जान भी गवा चुके है। वही इस वायरस के बीच एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक अब तक 18 डिलीवरी करा चुके है। देर रात जीवनी मंडी क्षेत्र की रहने वाली कोरोना पोजेटिव महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
देर रात डॉक्टरों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला जिसमे खून और प्लेटलेट दोनों की कमी होने के बाद भी सिजेरियन डिलीवरी कराई। यह अपने आप मे एक अलग बात है।
एसएन के डॉक्टरों ने खून और प्लेटलेट चढाए, और सफल ऑपरेशन कर बेटे को जन्म दिया। इस समय महिला और बच्चा दोनो स्वस्थ, एसएन में भर्ती है। वही प्रशासन स्वास्थ विभाग के अनुसार हालातों मे लगातार सुधार हो रहा है।

Exit mobile version