Site icon OmExpress

एसएसबी जवानों ने किया पौधारोपण

जमुई(मुकेश कुमार)।जिले के खैरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में सशस्त्र सीमा बल जन्म स्थान राजला के जवानों ने शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।हरखांड पंचायत के महेंग्रो,वरदौन, सिरसिया आदि आसपास के गांव इलाकों में पौधारोपण के दौरान ई कंपनी कमांडेंट वाइ.आइ. सिंह ने बताया कि पौधा लगाना अति आवश्यक है।पौधा लगाने से पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को शक्ति मिलती है।पर्यावरण व जीवन के बीच अटूट संबंध है।जब पेड़ पौधा रहेगा तभी स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ हवा मिलेगी और तभी मानव जीवन सफल होगा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेड़ पौधे की कटाई हो रही है उस अनुपात में पौधे लगाना अनिवार्य है।पेड़-पौधे से ही स्वच्छ हवा मिलती है और लोग स्वस्थ रहते हैं।जीवन भी सुरक्षित रहता है।इस दौरान अमरजीत कुमार एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा कुछ ग्रामीणों के बीच पौधो का वितरण किया गया।

Exit mobile version