Site icon OmExpress

एसकेआरएयूः छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

बीकानेर, 20 जनवरी। विश्व बैंक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत ‘आंकड़ों के विश्लेषण एवं प्रबंधन के साधन एवं तकनीकें’ विषय छह दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के सभागार में प्रारम्भ हुआ।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी. आर. छीपा थे। उन्होंने कृषि विकास के लिए प्राचीन ज्ञान के साथ अद्यतन तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया तथा कहा कि कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आकड़ों का अध्ययन एवं विवेचन जरूरी है।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में ऐसे प्रशिक्षण बेहद लाभदायक साबित होंगे। इससे कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को तथ्यपरक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में आंकड़ों के विश्लेषण एवं प्रबंधन की विधियां बदली हैं।
आइएबीएम निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान परिषद के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें लगभग 85 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक प्रो. एस. एन. इस्लाम ने प्रशिक्षण के विभिन्न घटकों के बारे में बताया। डाॅ. अमिता शर्मा ने आभार जताया। संचालन विवेक व्यास ने किया।

Exit mobile version