इस दौरान कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्व. चौधरी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया गया। कुलपति ने कहा कि कर्मशील और परहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले महापुरूषों का पीढ़ियां स्मरण करती हैं। स्व. चौधरी ने अपना समूचा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया। युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
एसकेआरएयूः पूर्व मंत्री स्व. भीमसेन चौधरी को अर्पित की पुष्पांजलि

