Site icon OmExpress

एसकेआरएयूः मुख्यमंत्री से कुलपति ने की शिष्टाचार मुलाकात

बीकानेर, 18 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की।

कुलपति ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय आने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने जल्दी ही आने के लिए आश्वस्त किया। कुलपति ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को विश्वविद्यालय में हाल ही आयोजित ‘आइएसइइ राष्ट्रीय सेमिनार-2019 तथा राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र की बीकानेर यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

Exit mobile version