Site icon OmExpress

एसकेआरएयूः लूनकरणसर केवीके पहुंचे कुलपति, किसानों से किया संवाद

बीकानेर, 26 नंवबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह और राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एन. पी. सिंह ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, लूनकरणसर का अवलोकन किया।

उन्होंने केन्द्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाईयों और गतिविधियों का जायजा लिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलाए जा रहे निकरा प्रोजेक्ट के संबंध में खियेरां गांव के बारानी क्षेत्रों का भ्रमण तथा किसानों से संवाद किया। प्रो. एन. पी. सिंह ने जलवायु परिवर्तन से खेती पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की। कुलपति प्रो. सिंह ने बारानी क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा सरकारी योजनाओं और ऋण प्रक्रिया के बारे में बताया। कुलपति ने किसानों के खेतों में रबी की बारानी फसलों का अवलोकन किया। चलने की फसल में आ रही हरी लट और उखटा रोग के बारे में जाना।

कीट वैज्ञानिक डाॅ. केशव मेहरा ने समाधान के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने प्रगतिशील किसान सहीराम गोदारा के पाॅली हाउस का अवलोन किया तथा आर्गेनिक खीरा उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अन्य किसानों को इससे जोड़कर संगठित रूप से कार्य करने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. राजेश कुमार शिवरान ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया तथा किसानों से इन सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस दौरान डाॅ. नवल किशोर, डाॅ. भगवत सिंह, डाॅ. ऋचा पंत, डाॅ. शिरीष शर्मा तथा डाॅ. विक्रम योगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version