Site icon OmExpress

एसडीआरएफ के अधिकारियों/कर्मचारियों को सेनानायक चौधरी ने किया सम्मानित

– कायलाना झील में एक महिला को आत्महत्या से बचाने के मामले में

जोधपुर,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। एसडीआरएफ के अधिकारियों/कर्मचारियों को कायलाना झील में एक महिला को आत्महत्या से बचाने के मामले में सेनानायक चौधरी ने सम्मानित किया। आई पी एस चाैधरी ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई को एफ कम्पनी एसडीआरएफ जोधपुर द्वारा कायलाना झील जोधपुर में बाढ बचाव राहत डेमों की तैयारियां चल रही थी। उसी दौरान श्रीमती सुनीता कुमारी, महिला कानि0 690 को एक महिला परेषान स्थिति में कायलाना झील पर पानी की तरफ जाती हुई दिखाई दी, जिस पर उसने भागीरथ राम हैड कानि. 61 एवं श्रीमती सुनिता महिला कानि0 692 इस सम्बन्ध में बताया। हैड कानि. भागीरथ राम ने तुरन्त दोनों महिला कानि. को पानी की तरफ जाती हुई महिला की तरफ भेजा। दोनों महिला कानि. ने उस महिला को रोककर पानी की तरफ जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से मैं पानी में कुदकर आत्महत्या करना चाहती हूॅ। इस पर

जोधपुर कम्पनी प्रभारी गुलाबाराम, कम्पनी कमाण्डर, हैड कानि. भागीरथ राम एवं दोनों महिला कानि.ने उस महिला से समझाईस की एवं उसको चाय

नाश्ता करवाया। इसके पश्चात कम्पनी प्रभारी गुलाबाराम, कम्पनी कमाण्डर ने हैड कानि0 एवं दोनों महिला कानि. के साथ उस महिला को एसडीआरएफ

की गाड़ी में बैठाकर निवास स्थान कुत्तों का बाडिया, सूरसागर भेजकर परिवार को सुपूर्द किया। अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने के उपरान्त हौसला अफजाई हेतु एसडीआरएफ सेनानायक श्री पंकज चौधरी द्वारा गुलाबाराम, कम्पनी कमाण्डर, भागीरथ राम, हैड कानि. 61 श्रीमती सुनीता

महिला कानि.692 एवं श्रीमती सुनीता महिला कानि. 690 को 101 रूपये नकद ईनाम और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version