Site icon OmExpress

एसडीआरएफ ने आहु नदी झालावाड में डूबे 16 वर्षीय किशोर के शव को बाहर निकाल प्रशासन को सौपा

झालावाड,(दिनेश”अधिकारी”)। पुलिस कन्ट्रोल रूम झालावाड से एसडीआरएफ “एफ कम्पनी जोधपुर” की मानसून सत्र 2021 में बाढ़ राहत हेतु पुलिस लाईन झालावाड में तैनात रेस्क्यू टीम प्रभारी हैड कानि0 ओमसिंह को सूचना मिली कि पुलिस थाना पगारिया झालावाड के अन्तर्गत आहु नदी में एक किशोर डूब गया है, जिसकी तलाश हेतु अविलम्ब घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीम के साथ रवाना करे।

रेस्क्यू टीम प्रभारी 12 जवानों की एक रेस्क्यू टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल टीम द्वारा सांय 04.00 बजे घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया सर्च एण्ड रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम के जवानों ने गोता लगाकर नदी में सर्च किया उसके बाद बिलाई तथा बोट की सहायता से सर्च आॅपरेशन चलाया, कडी मेहनत से मात्र एक घन्टे के रेस्क्यू आॅपरेशन में टीम को सफलता मिली तथा सांय 05 बजे रेस्क्यू टीम ने आहु (क्यातरी) नदी में डूबे साेनू उर्फ सोहेल पुत्र श्री एहसानमन्द सूरी उम्र 16 वर्ष निवासी गांव आवर तहसील पंच पहाड जिला झालावाड के शव को बाहर निकालकर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version