Site icon OmExpress

एसडीआरएफ ने जोधपुर के चांद शाह तकिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में लगी भीषण आग पर काबू पाया

जाेधपुर,(दिनेश”अधिकारी”)।

आयुक्तालय जोधपुर से एसडीआरएफ राजस्थान कन्ट्रोल रूम जयपुर को सूचना मिली कि पुलिस थाना उदयमन्दिर जोधपुर आयुक्तालय के अन्तर्गत चांद षाह तकिया स्थित एक इलेक्ट्रोनिक षोरूम में भीषण आग लग गयी है, किसी भी तरह की जनहानि को रोकने हेतु एक रेस्क्यू टीम अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना करे।

प्लाटून कमाण्डर स्वयं 19 जवानाें की रेस्क्यू टीम के साथ सांय 06.15 बजे घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस थाना उदयमन्दिर जोधपुर आयुक्तालय के अन्तर्गत सोजती गेट तिराहे के समीप चांद शाह तकिया स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी हुई है तथा स्थानीय प्रशासन ने बताया किकिसी भी व्यक्ति के शोरूम में फंसे हाेने की संभावना नहीं है।

रेस्क्यू टीम ने दमकल कर्म चारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्ततः काफी मशक्कत तथा कडी मेहनत से स्थानीय प्रशासन अग्निशमन तथा एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के संयुक्त रेस्क्यू आॅपरेशन द्वारा रात्रि 09.00 बजे पूर्णरूप से आग पर काबू पाया जा सका। भीषण अग्निकाण्ड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई किन्तु काफी मात्रा में फर्निचर इलेक्ट्रोनिक आइटम जल कर राख हो गये।

Exit mobile version