Site icon OmExpress

एसडीआरएफ ने सांगोद कोटा क्षे़त्र के हिंगी गांव के आवासीय विद्यालय में फंसे कुल 28 शिक्षक/विद्याथिर्यों को सुरक्षित बाहर निकाला

काेटा,(दिनेश”अधिकारी”)। पुलिस कन्ट्रोल रूम झालावाड तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय कोटा रेंज से एसडीआरएफ बी कम्पनी कोटा की पुलिस

थाना खानपुर झालावाड में अतिवृष्टि तथा भीमसागर बांध के गेट खोलने से जलमग्न हुए गेलाना तथा ललावता गांव में रेस्क्यू कर रही टीम के प्रभारी हैड कानि0 श्री बद्रीलालको सूचना मिली कि पुलिस थाना सांगाेद कोटा के अन्तर्गत उजाड नदी पर बने भीमसागर बांध के गेट खाेलने से हिंगी गांव के आवासीय विद्यालय परिसर में फंसे षिक्षक तथा विद्यार्थी को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु, आप अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना हो। रेस्क्यू टीम जलमग्न हिंगी गांव के खेताें से होकर लगभग दो किलाेमीटर पैदल तथा नाव की सहायता से रास्ते में खेताें पर लगी कंटीले ताराें की बाड को काटते हुए घटनास्थल आवासीय विद्यालय परिसर में पहुँची। जलमग्न स्कूल में पहुँचकर वहां फंसे कुल 28 शिक्षक तथा विद्यार्थियों काे एक-एक कर लाईफ जैकेट पहनाकर बोट की सहायता से प्रातः 11.00 बजे बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ की दो अन्य टीमें भी कल रात से लगातार प्रयासरत थी किन्तु अतिवृष्टि तथा रास्ते अवरूद्ध होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुँच पा रही थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा विद्यालय में फंसे शिक्षकों तथा विद्यार्थियाें को निकालने हेतु वायु सेना की मदद से एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था कर ली थी। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने टीम कमाण्डर ने पूरा कर बहादूरी का परिचय दिया तथा एसडीआरएफ के स्लोगन ‘‘आपदा सेवार्थ कटिबद्धता’’ को पूर्णरूप से चरितार्थ किया।

Exit mobile version