Site icon OmExpress

एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय में किक्रेट मैच का आयोजन

जयपुर,(दिनेश”अधिकारी”)। एसडीआरएफ

बटालियन मुख्यालय गाडोता जयपुर परिसर में प्रातः 07.00 ए.एम. से 08 ओवर के क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया। जिसमें राजस्थान पुलिस खेल की टीम एवं एसडीआरएफ की टीम ने भाग लिया। कमाण्डेंट ने मैच प्रारम्भ हाेने के पूर्व 5 ओवर

अभ्यास किया। खेल समाप्ति के पष्चात आई पी एस पंकज चौधरी द्वारा मैच के दौरान उपस्थित विषिष्ट अतिथि का सम्मान करते हुए खेल मे भाग लेने वाले खिलाडि़यों एवं उपस्थित एसडीआरएफ के अधिकारियों/कमर्चारियों का खेलों के प्रति मनोबल बढाते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने खेलों के महत्व को बताया और टीम भावना की प्रासंगिकता

को बचाव एवं राहत से जोड़कर देखने के लिए प्र ेरित किया। पहले खेलते हुए राजस्थान

पुलिस क्रिकेट टीम ने 08 ओवर में 105 रन का स्कोर बनाया। जवाब में एसडीआरएफ की टीम 08 आेवर में 81 रन का स्कोर बना पाई। दोनों टीमों में मैच को लेकर विषेष उत्साह देखा गया। मैच के दौरान उपस्थित गणमान्य व अन्य जवानां ने राेमांचक खेल

का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान घोषित मैन ऑफ दॉ मैच रहे राजस्थान पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कृष्णा (30 रन, 02 विकेट) को कमाण्डेंट ने मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कमाण्डेंट ने एक अच्छा खिलाड़ी एसडीआरएफ के ध्येय वाक्य ‘‘आपदा सेवार्थ कटिबद्धता‘‘ के लिए अनुकूल बताया।

Exit mobile version