Site icon OmExpress

एसबीआई डीजीएम दफ्तर जयपुर की बजाय बीकानेर रहेगे यथावत,जनमानस में खुशी

बीकानेर-ओम एक्सप्रेस न्यूज-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डीजीएम दफ्तर को जयपुर की बजाय बीकानेर में ही यथावत रहने पर बीकानेर का जनमानस खुशी से फुले नहीं समा रहे है। इसके लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है। मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त सफलता पर मेघवाल के साथ-साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मंडल ने ही एसबीआई के डीजीएम दफ्तर के जयपुर स्थानांतरण पर ध्यानाकर्षण कराया था।

राठौड़ ने यह भी कहा कि हमें आशा है कि भविष्य में भी बीकानेर के विकास के लिए आपके प्रयास सार्थक रहेंगे साथ ही हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास के साथ पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-१९ को रोकने में पूर्ण सफलता हासिल करेंगे। मंडल के सचिव जयदेव शर्मा, उपाध्यक्ष हेतराम गौड़, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा, मंडल प्रवक्ता सोनूराज आसूदानी, सहसचिव वेदप्रकाश अग्रवाल, विनोद भोजक, रोहित कच्छावा, महावीर सिंह चारण, श्रीलाल व्यास, सतीश पुरोहित, सुशील शर्मा, गोविंद सिंह कच्छावा, सचिन भाटिया ने भी खुशी प्रकट की है।

Exit mobile version