Site icon OmExpress

एसेकआरएयूः गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां परवान पर


बीकानेर, 21 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां परवान पर हैं। मंगलवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. दीपाली धवन ने बताया कि एनएसएस प्रभारी डाॅ. जया पालीवाल के निर्देशन में यह तैयारियां की जा रही है ।

छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए गठित कमेटियों के कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की गई तथा शीघ्र ही इन्हें अंतिम रूप देने के लिए निर्देशित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8ः10 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास 25 जनवरी को सायं 3 बजे किया जाएगा।
—–

Exit mobile version