Site icon OmExpress

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे: कल तक दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां, एसीएफ व फाॅरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड फर्स्ट परीक्षा 2018

– आयोग द्वारा 18 से 26 फरवरी 2021 तक इस परीक्षा का आयोजन किया था….

जयपुर।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोग की ओर से वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) व फाॅरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड फर्स्ट परीक्षा 2018 की माॅडल आंसर की पर आपत्ति का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। अभ्यर्थी 19 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग द्वारा 18 से 26 फरवरी 2021 तक इस परीक्षा का आयोजन किया था। जनरल नॉलेज सहित सभी पेपरों की माॅडल उत्तरकुंजियाँ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वेबसाइट पर उपलब्ध करा रखी है। आयोग ने कहा भी है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन माॅडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो।

निर्धारित शुल्क के साथ 19 जुलाई को रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

आयोग की ओर से प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। अभ्यर्थी केवल उन्ही विषयों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें, जिस विषयों में उन्होंने परीक्षा दी है।

– इंस्टाग्राम अकाउंट
https://instagram.com/shikshavibhagsamachar?utm_medium=copy_link

– ट्विटर अकाउंट
https://twitter.com/Shiksha_Vibhag?s=09

– फेसबुक ग्रुप लिंक

– टेलीग्राम चैनल लिंक https://t.me/Shikshavibhag

शिक्षा विभाग के समस्त आदेश, न्यूज़, रोजगार अपडेटस के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान के सबसे बड़े, विश्वसनीय, सर्वश्रेष्ठ, प्रमाणिक व शिक्षा विभाग की समस्त न्यूज वाले शैक्षणिक समूह, के फेसबुक, ट्विटर व टेलीग्राम अकाउंट से जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं ।

Exit mobile version