Site icon OmExpress

ऑनलाइन जाम्भाणी संस्कार शिविर का शुभारंभ

बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-जाम्भाणी साहित्य अकादमी द्वारा कोरोना महामारी के समय में ऑनलाइन जाम्भाणी संस्कार शिविर गुरुवार को शुरू हुआ। शिविर संयोजक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित और गुरु जाम्भोजी की साखी गा कर शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में आईपीएस देवेंद्र बिश्नोई ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आईपीएस बिश्नोई ने बच्चों को जीवन में संस्कार और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि जीवन में जो बच्चा अपने संस्कार और अनुशासन को नहीं छोड़ता, वह जीवन में अवश्य सफल होता है। उन्होंने पुलिस, सेना के अनुशासन का उदाहरण देकर बच्चों को विस्तार से बताया।

इसके पश्चात स्वामी सच्चिदानन्द जी आचार्य और अकादमी प्रवक्ता विनोद जम्भदास ने अपने व्याख्यान में गुरु जाम्भोजी के जीवन, 29 नियम आदि के बारे में बताया।चतुर्थ सत्र में डॉ विनोद बिश्नोई स्वास्थ्य जागरूकता बारे अपना व्याख्यान दिया।

Exit mobile version