Site icon OmExpress

ऑन लाइन चुनाव की बात संविधान से छेड़छाड़ करने की मंशा-अनोज कुमार आर्य

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-बिहार के उपमुख्यमंत्री शुशील मोदी के ऑन लाइन चुनाव प्रणाली वाले बयान पर राजद नेता अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त है। जिला सचिव राजद सह प्रदेश उपाध्यक्ष फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया एक संवैधानिक प्रक्रिया है इसमें फेरबदल नहीं किया जा सकता फिर ऑन लाइन चुनाव की बात कह कर कहीं भजपा नेताओं का संविधान से छेड़छाड़ की मंशा तो नहीं है। शुशील मोदी जी को पता होना चाहिए कि संविधान से छेड़छाड़ करने का नतीजा क्या हो सकता है। लव यादव ने कहा कि आज जब देश ही नहीं पूरा विश्व समुदाय कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है। हमारे देश मे खासकर प्रवासी मजदूरों की हालात इसके चलते बद से बदतर हो रही है और हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लोग अपने घर पैदल भी पहुँच रहे है।उसके सामने रोजी- रोटी की समस्या आ गयी है।

कितनो की जान भी चली गयी है। इसका उपाय ढूंढने के बजाय उपमुख्यमंत्री चुनाव की बातें कर रहे हैं। इससे उनकी मंशा साफ हो जाता है कि उन्हें जनता से नहीं कुर्सी से ज्यादा प्रेम है। पर जिस दिवा स्वप्न में वो फंसे हैं वो कभी पूरी नहीं हो सकती है। ऑन लाइन चुनाव की बात कर संविधान से छेड़छाड़ करने की मंशा राजद कभी बर्दास्त नहीं करेगी। जहां लोग भूख और गरीबी से दिन रात लड़ते हैं उन्हें इंटरनेट का पाठ पढ़ाने वाले उपमुख्यमंत्री को ये समझना चाहिए कि जनता के हित के लिए राजद हमेशा आगे रहा है।जनता के लिए राजद को बड़ी लड़ाई भी लड़ना परे तो कोई गुरेज नहीं।किसी भी स्थिति में ऑन लाइन चुनाव की बातें कर संविधान से छेड़छाड़ करने की मंशा भजापा का पूरा नहीं होगा।

Exit mobile version