Site icon OmExpress

ऑपरेशन प्रहार के तहत दो तस्करों को बीकानेर पुलिस ने किया काबू

बीकानेर। पुलिस व डीएसटी ने रविवार को बीकानेर के तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। इस प्रहार में पंजाब व हनुमानगढ़ के 6 तस्करों सहित 24 हज़ार ट्रोमा डोल गोलियां व सौ किलो डोडा पोस्त पकड़ा बताते हैं। हालांकि डीएसटी ने अभी तक 24 हज़ार ट्रोमा डोल गोलियों सहित दो तस्कर दबोचने की ही पुष्टि की है।
डीएसटी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम अलर्ट है। डीएसटी को सूचना मिली थी कि बीछवाल क्षेत्र में से तस्कर गुजरने वाले हैं। इस पर डीएसटी प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में उनि जयकुमार, कानि बिट्टू कुमार, कानि श्रीराम, कानि गोगराज व डीआर पूनम ने आसूचना एकत्र की। पुष्टि होने पर बीछवाल पुलिस को सूचना दी गई।

जिस पर बीछवाल पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से लूणकरणसर हाइवे पर जैसलमेर बाईपास के पास बिना नंबरी पल्सर को को घेराबंदी कर काबू में कर लिया। तलाशी में 24 हज़ार ट्रोमाडोल गोलियां मिली जिन्हें जब्त किया गया। वहीं तस्करी कर रहे 23 वर्षीय जगमीत सिंह पुत्र पप्पसिंह मजबीसिख निवासी संगरिया व 38 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र मखनसिंह मजबीसिख निवासी अबोहर फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गोलियां कहां से लाए व किसको देने वाले थे इसकी जांच चल रही है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी की आसूचना व सहयोग से जामसर व नाल पुलिस ने पचास पचास किलो डोडा-पोस्त सहित दो-दो तस्कर दबोचे हैं। पंजाब के इन तस्करों से दो स्विफ्ट कार जब्त की गई है।
बता दें कि एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देशन में डीएसटी व पुलिस थाने लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

Exit mobile version