Site icon OmExpress

ओझा ने राजस्थान के लिये स्वर्ण पदक जीत कर राजस्थान का मान सम्मान बढ़ाया

-40 वी राष्ट्रीय जूनियर ताईक्वानडो प्रतियोगिता
नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी)। नेहरू इंडोर स्टेडियम , शिमोगा कर्नाटक में आयोजित की गई “40 वी राष्ट्रीय जूनियर ताईक्वानडो प्रतियोगिता “ के अंतिम दिन राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए तुलीप ओझा ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में राजस्थान के लिये स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान सम्मान बढ़ाया
अध्यक्ष राजस्थान ताइक्वांडो संघ उत्तम सैनी ने बताया कि इस उपलब्धी पर राजस्थान ताईक्वानडो एसोसिएशन के महासचिव लक्ष्मण सिंह हाड़ा, टीम प्रशिक्षक एवं उपाध्यक्ष राजस्थान ताईक्वानडो एसोसिएशन पुलोक सेन, प्रशिक्षक प्रहलाद राम,ज़िला ताईक्वानडो संघ अलवर के अध्यक्ष अभिनव गुप्ता उपाध्यक्ष लोकेश यादव अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी चित्र सिंह , राष्ट्रीय पदक प्राप्त स्वाति गोयल नेहा खंडेलवाल, प्रज्ञा बैनीवाल, बाल विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष मदन सिंह हाड़ा, अलवर बार काउंशियल के अध्यक्ष राकेश शर्मा , अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भूपेन्द्र कुमावत बालकँवर सैनी युवा खेल विकास समिति के सचिव रजनीश जैमन, प्रोफेसर आनंदवर्धन टंडन राजस्थान की समस्त कार्यकरणी ने बधाई दी है

Exit mobile version