Site icon OmExpress

ओम एक्सप्रेस के सहयोगी बिहार के पांच पत्रकारों का कोरोना योद्धा से राज्य स्तर सम्मान

बीकानेर।शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद व संघ की कोर कमेटी की पहल पर संघ की ओर से पुरे राज्य भर कोरोना काल में उन सभी सेवा भावी सेवकों का जो इस वैश्विक महामारी के विकट दौर मे राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए गरीब बेसहारा लोगों व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा के साथ साथ आमजन को जागरूक करते हुए अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं,उन योद्धाओं के जज्बे और साहस को मजबूत करने के लिए उनको कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई,प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़ ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणा ने ओम एक्सप्रेस के सहयोगी अनमोल कुमार कार्यकारी अध्यक्ष प्रेस मेंस यूनियन बिहार,एसएन श्याम महासचिव श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बिहार, सुधांशु कुमार सतीश महासचिव प्रेस मेंस यूनियन बिहार,अविनाश सदस्य प्रेस मेंस यूनियन बिहार,संजय लालटन सदस्य प्रेस मेंस यूनियन बिहार को राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version