Site icon OmExpress

ओम एक्सप्रेस न्यूज़ : आज की प्रमुख ख़बरें

लखनऊ- दूसरे चरण में 11 बजे तक 20.03 फीसदी मतदान, 11 बजे तक 55 सीटों पर 20.03 फीसदी मतदान, सहारनपुर में 11 बजे तक 25.26 फीसदी मतदान, बिजनौर में 11 बजे तक 24.34% मतदान, मुरादाबाद में 11 बजे तक 25.99% मतदान, संभल में 11 बजे तक 22.95 फीसदी मतदान, रामपुर में 21.76% मतदान,अमरोहा में 22.99% मतदान, बदायूं में 11 बजे तक 21.87 फीसदी मतदान, बरेली में 11 बजे तक 20.99 फीसदी मतदान, शाहजहांपुर में 11 बजे तक 21.58 फीसदी मतदान।

लखनऊ- खीरी हिंसा में आशीष मिश्रा को जमानत मामला, आशीष मिश्रा के बेल ऑर्डर सही करने के आदेश, लखनऊ हाईकोर्ट ने बेल ऑर्डर सही करने के आदेश दिए, धारा 302-120-B की धाराओं को जोड़ने के दिए आदेश, बेल ऑर्डर में दोनों धाराओं को जोड़ने के आदेश दिए, कोर्ट में सुनवाई के बाद बेल ऑर्डर में छूट गई थी धारा, कल आशीष मिश्रा की हो सकती है रिहाई।

लखनऊ- सपा नेता राजेन्द्र चौधरी का बयान, जनता सपा की सरकार बना रही है – राजेंद्र चौधरी, सपा गठबंधन भारी मतों से जीत रही – राजेंद्र चौधरी, आजम खां पर फर्जी केस लगाकर जेल भेजा- राजेंद्र, BJP खुद दंगे कराती है,आरोप सपा पर लगाती है-राजेंद्र, हमारा संकल्प पत्र हर वर्ग के लिए है – राजेंद्र चौधरी

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र, मतदान प्रक्रिया में समस्याओं को लेकर शिकायत, ईवीएम खराब होने की EC से शिकायत की गई, चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग, अलग-अलग जगह EVM में दिक्कतों को लेकर लिखा पत्र।

लखनऊ- सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, शांतिनगर हज हाउस के सामने हादसा, सड़क पर गाड़ी मोड़ते समय हुआ हादसा, कार को एक ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे आर्मी के जवान, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

लखनऊ- चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर विवाद, एएनएम से अभद्रता करने के बाद शुरू हुआ विवाद, अस्पताल में मारपीट करने की भी सूचना, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग पड़े अड़े कर्मी।

कानपुर देहात- कानपुर देहात में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, जनता का स्नेह,प्यार लगातार मिल रहा-पीएम, जनता का प्यार,स्नेह हमें प्रेरित करता है-PM, ‘बिठूर की पावन भूमि में जोश नजर आता है’, जालौन की धरती को भी मेरा प्रणाम-पीएम, ‘प्यार,स्नेह काम करने के लिए प्रेरित करता है’, ‘मतदाताओं से अपील,ज्यादा से ज्यादा वोट करें’, युवा मतदाता ज्यादा से ज्यादा वोट करें-पीएम, गोवा में TMC के बयान पर EC गौर करे-PM, हिंदू वोटों को बांटने का बयान दिया गया-PM, TMC के इस बयान कपर जनता भी ध्यान दे-PM, ‘ये मौका है इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का’, बिना बंटे,बिना भ्रम में पड़े बीजेपी को वोट दें-PM, पहले चरण में बीजेपी को अपार समर्थन मिला-PM, ‘माताओं-बहनों ने BJP को जिताने का जिम्मा उठा लिया है’, मुस्लिम मां-बहन-बेटियां घर से निकल रही हैं-PM, ‘मुस्लिम मां-बहन-बेटियां बीजेपी को मजबूत कर रहीं’, गोवा में TMC की भाषा अलोकतांत्रिक- पीएम

कानपुर देहात- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, पहले यूपी में कर्फ्यू लगता था – सीएम योगी, देश के लिए नजीर है यूपी की कानून व्यवस्था- सीएम, 2017 के पहले सुरक्षा एक चुनौती थी – सीएम योगी, जनता को विकास योजनओं का लाभ मिला- सीएम, यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं – सीएम योगी, कोरोना वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई गई- सीएम, वैक्सीन से लोगों की जान बचाई गई – सीएम योगी, गुमराह करने वालों को जवाब देने की जरूरत- CM

बरेली- धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार के साथ मतदान किया, मतदान के बाद बोले सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दूसरे चरण में भी गठबंधन साफ है- धर्मेंद्र कश्यप, जनता बीजेपी सरकार बनाने जा रही- धर्मेंद्र कश्यप, योगी जी के नेतृत्व के सरकार बनने जा रही- धर्मेंद्र।

उन्नाव- पटाखा दगाने का विरोध करना पड़ा भारी, सपा समर्थकों को बीजेपी समर्थकों ने पीटा, महिला और बच्चों समेत 8 लोग घायल, मामूली विवाद में जमकर चलीं लाठियां, बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा आरोप, झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीजेपी प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थकों पर आरोप, पुरवा थाना क्षेत्र के नाथीखेड़ा गांव का मामला।

बदायूं- मकसूदपुर, बसंतनगर में मतदान का बाहिष्कार, विकास नहीं तो वोट नहीं के लगाए जा रहे नारे, टूटी सड़क बनी सिस्टम की फजीहत का मुद्दा, शिकायतों के बाद अफसरों ने कार्रवाई नहीं की-ग्रामीण, अफसरों के मनाने पर भी नहीं माने ग्रामीण, 4 घंटे में मतदान केंद्र पर एक भी वोट नहीं पड़ा।

दिल्ली- दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रामबीर शौकीन को जमानत देने से इनकार किया, SC ने इलाज के लिए जेल ऑथरिटी को उचित कदम उठाने को कहा, पूर्व विधायक रामबीर शौकीन ने इलाज के लिए ज़मानत मांगी थी।

दिल्ली- राहुल गांधी ने शहीदों को नमन किया, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि की, पुलवाना को हम कभी भुला नहीं सकते, बलिदान बेकार नहीं जाएगा-राहुल गांधी, हम जवाब लेके रहेंगे- राहुल गांधी।

दिल्ली- भारत सरकार चीन के 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाएगा- सूत्र, सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐप्स प्रतिबंधित होंगे, 54 चीनी ऐप्स पर भारत सरकार प्रतिबंध लगाएगी- सूत्र।

दिल्ली- प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी, शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं- पीएम मोदी, उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं-PM

Exit mobile version