फेसबुक और ट्विटर पर भड़कीं सोनिया गांधी, सरकार की मिलीभगत से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में सोशल मीडिया कंपनियों पर सरकार के साथ मिलकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियों का इस्तेमाल नेताओं और राजनीतिक दलों के नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्म पर सभी पार्टियों को समान अवसर नहीं मिलता है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

*गोवा में सावंत, मणिपुर में एन.वीरेन सिंह को सीएम बना सकती है भाजपा_

चार राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच भाजपा खेमे से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा गोवा में प्रमोद सावंत को और मणिपुर में एन.वीरेन सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री बना सकती है। दोनों राज्यों में होली के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी फैसला बरकरार रखा_
सुप्रीम कोर्ट ने वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि उसे सरकार की तरफ से 7 नवंबर, 2015 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कोई संवैधानिक परेशानी नहीं लगती है। इससे पहले कोर्ट ने इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट की याचिका पर सुनवाई के बाद 23 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दिशा सालियान केस में नितेश और नारायण राणे को सेशंस कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत*

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े केस में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे को दिंडोशी सेशंस कोर्ट ने सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एस यू बघेले ने दोनों को 15-15 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी गई है। साथ ही दोनों को सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…_

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पंजाब में करारी हार के बाद प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को पहले ही भेज दिया है।

IPL खिलाड़ियों की बस में MNS ने की तोड़फोड़, स्थानीय कारोबारियों को काम न मिलने से थे नाराज*

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आईपीएल के बस में तोड़फोड़ की है। मुंबई में ताज होटल के पीछे खड़ी बस के शीशे तोड़ दिए। बस आईपीएल खिलाड़ियों ले जाने के लिए लगाई गई थी। MNS की ट्रांसपोर्ट युनियन मुंबई में स्थानीय कारोबारियों को आईपीएल खिलाड़ियों के परिवहन का काम ना सौंपने से नाराज हैं, जिसकी वजह से बस में तोड़फोड़ की गई। MNS ट्रांसपोर्ट युनियन के अध्यक्ष संजय नाईक ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है, वो दूसरे राज्यों से मंगाई गई है। वो इसी का विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ ऐक्शन नहीं लिया है।_

असम पुलिस ने 130 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी*

असम पुलिस ने बुधवार को सोनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की और मणिपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इन ड्रग्स को मणिपुर से असम लाया जा रहा था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों की तारीफ की।_

श्रीनगर के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर* आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है।
आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है।
श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मारे गए तीनों आतंकी लश्कर से जुड़े थे और इनके पास से कई खतरनाक विस्फोटक, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग लगातार चल रही है। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।

अमेठी में पूर्व प्रधान सहित 4 की हत्या; घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, कोतवाली इंचार्ज सहित 3 सस्पेंड*

अमेठी में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान सहित 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल हैं। मंगलवार देर रात दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…_

लखीमपुर खीरी केस; आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने पर SC में आज सुनवाई, मामले में नई बेंच गठित_

लखीमपुर खीरी हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों ने आशीष की_ जमानत को चुनौती दी है।
लखीमपुर खीरी हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों ने आशीष की जमानत को चुनौती दी है।
लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की स्पेशल बेंच जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। इससे पहले 10 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत दी थी। किसानों के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के इसी फैसले को शीर्ष कोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं ने गवाह पर हमले की भी जानकारी कोर्ट को दी है। प्रशांत भूषण ने कोर्ट में कहा कि आशीष मिश्रा की जमानत होने के बाद एक अहम गवाह पर हमला किया गया। जिसके बाद CJI एनवी रमण ने कहा कि इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेंगे।

DMRC कर्मचारी का आनोखा कारनामा; 254 मेट्रो स्टेशन का सफर 16 घंटे 2 मिनट में पूरे किए, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड*

प्रफुल्ल सिंह दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी हैं। उन्होंने केवल 16 घंटे में दिल्ली के 254 मेंट्रो स्टेशन का सफर किया है।_
प्रफुल्ल सिंह दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी हैं। उन्होंने केवल 16 घंटे में दिल्ली के 254 मेंट्रो स्टेशन का सफर किया है।
DMRC के एक कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह दिल्ली के सभी 254 मेट्रो स्टेशन का सफर करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, प्रफुल्ल ने 348 किलोमीटर का सफर केवल 16 घंटे और 2 मिनट में पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ ही उसने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। DMRC ने इस उपलब्धि पर प्रफुल्ल को बधाई दी और कहा कि DMRC परिवार को उन पर गर्व है। जानकारी के मुताबिक, प्रफुल्ल ने इस कारनामे के लिए DMRC से परमिशन ली थी।

देश में कोविड केस में 12% की बढ़ोतरी; 24 घंटे में 2876 केस, 98 की मौत, रिकवरी रेट बढ़कर 98.72% पहंचा*_

देश में कोरोना की रफ्तार में 12% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कुल 2876 मामले सामने आए हैं। 98 लोगों की कोविड से मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस की संख्या में गिरावट आई है। इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 40 हजार से भी नीचे है। फिलहाल देशभर में अभी 32, 811 एक्टिव केस हैं, जो कुल संक्रमण का 0.08% है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.72% पहुच चुकी है। देश में कोरोना के कुल 42998938 केस हैं। वहीं, 32811 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 516072 लोगों की मौत हो चुकी है।_

देश के 75 जिलों में डिजिटल बैंक की शाखाएं खुलेंगी, RBI का होगा नियंत्रण*_

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के ऊपर जो एसेट तैयार होगी, उस पर 30% टैक्स लगाने का फैसला हो चुका है, जो कि इस साल के बजट में भी है।_
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के ऊपर जो एसेट तैयार होगी, उस पर 30% टैक्स लगाने का फैसला हो चुका है, जो कि इस साल के बजट में भी है।
केंद्र सरकार की तरफ से देश में डिजिटल करेंसी लाने की पहल की जा रही है। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि भारत सरकार लगातार डिजिटल बैंकिंग पर ध्यान दे रही है। आने वाले समय में देश के 75 जिलों में डिजिटल बैंक की शाखाएं खुलेंगी। वित्त राज्य के मुताबिक, इस बारे में 1 फरवरी को फैसला हो गया है। भागवत कराड ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी की अनुमति भारत में नहीं है और न ही आरबीआई इसे नियंत्रित करती है। लेकिन भारत सरकार डिजिटल करेंसी और डिजिटल रुपये लेकर आ रही है। जिस पर आरबीआई का भी नियंत्रण होगा और ये भारत सरकार की करेंसी होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का आरोप तय किया*

दिल्ली हाईकोर्ट ने शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का आरोप तय किया है। कोर्ट के एडिशनल जस्टिस अमिताभ रावत ने शारजील इमाम के खिलाफ UAPA के तहत ये आरोप तय किए। CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र शारजील इमाम पर दिसंबर 2019 में दिल्ली के जामिया इलाके में और जनवरी 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।_

पीएम आवास पर BJP नेताओं की बैठक, 4 राज्यों में सरकार गठन पर चर्चा हो सकती है*_

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि होली के बाद चारो राज्यों में सरकार का गठन किया जा सकता है।
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि होली के बाद चारो राज्यों में सरकार का गठन किया जा सकता है।
_पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 4 में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पीएम मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही है। बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद हैं। इस दौरान 4 राज्यों में सरकार गठन पर चर्चा हो सकती है।