Site icon OmExpress

ओम गोयल पुनः सुरत शहर जिला महामंत्री नियुक्त

सुरत।गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्य्क्ष जगदीश ठाकुर के आदेश व सूरत शहर कांग्रेस के अध्य्क्ष हंसमुख देसाई के आग्रह पर समाज सेवी ओमप्रकाश गोयल को सूरत शहर जिला कांग्रेस में महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। बतादे गोयल बीकानेर जिले की नोखा तहसील निवासी हैं। वर्षो से उनका प्लास्टिक पेकजिग का करोबार है ओर आप सूरत टेक्सटाइल पैकेजिंग एसोसियेसन के सचिव के पद पर कार्यरत है। पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस नियुक्ति से सूरत में रह रहे राजस्थानी समुदाय मे खुशी की लहर दौड़ी ओर अनेक गणमान्य नागरिक ने ओमप्रकाश गोयल को बधाईयां दी। ओम एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक ओम दैया ने गोयल को फ़ोन पर बात चित कर बधाई दी और आगमी चुनावो में पार्टी में नवाचार पर विचार विमर्श किया।

Exit mobile version