– ये है रविवार का शेड्यूल

टोक्यो। वेटलिफ्टर मीराबाई चानूने ओलिंपिक खेलों के दूसरे दिन सिल्वर मेडल जीतकर देशवासियों को खुश होनेका एक बहाना दे दिया। कोरोना के साए में जारी ओलिंपिक के तीसरे दिन(रविवार, 25 जुलाई) अब भारतीय एथलीट भी इस अच्छी शुरुआत को बरकरार रखना चाहेंगे। रविवार को कईबड़े महारथी मैदान पर पसीना बहाते नजरआएंगे।

-सारे खेलों की डिटेल भारतीय समयानुसार

बैडमिंटन : सुबह 7.10 बजे- महिला

एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम

केसेनिया पोलिकारपोवा (इस्राइल)

मुक्केबाजी : दोपहर 01.30 बजे – 51

किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में

एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया

(डोमिनिका गणराज्य) दोपहर 03.06

बजे : 63 किग्रा के शुरूआती राउंड 32

मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक

मैकोरमैक (ब्रिटेन)

हॉकी : दोपहर 03.00 बजे – पुरुषों के

पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया

सेलिंग : सुबह 08.35 बजे : महिला

वन पर्सन डिंघी – लेजर रेडियल (पहली

रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन सुबह

11.05 बजे : पुरूषों की वन पर्सन डिंघी

– लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत

के विष्णु सरवनन

नौकायन : सुबह 6 बजकर 40 मिनट

. लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज

(भारत)

निशानेबाजी : सुबह 05.30 बजे :

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल

क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह

देसवाल और मनु भाकर

स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन : सुबह

06.30 बजे – पहला दिन (मैराज

अहमद खान और अंगद वीर सिंह

बाजवा) सुबह 09.30 बजे : पुरुषों के

10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में

दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार।

टेबल टेनिस : सुबह 10.30 बजे :

पुरूष एकल दूसरा दौर : जी साथियान

बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग) दोपहर

12.00 बजे : महिला एकल दूसरा दौर :

मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका

(यूक्रेन)

टेनिस : सुबह 7.30 बजे से शुरू,

महिला युगल के पहले दौर के मैच में

सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम

लिडमयला और नादिया किचनोक

(यूक्रेन)

तैराकी : दोपहर तीन बजकर 32 मिनट

: महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक : पहली हीट- माना पटेल,दोपहर चार बजकर 26 मिनट : पुरूषोंकी 100 मीटर बैकस्ट्रोक : तीसरी हीट -श्रीहरि नटराज

– मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आरही है। 49 किलोग्राम कैटेगिरी कीवेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ओलंपिक में पदक जीतने परउनकी इस उपलिध पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने बधाई/संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकीसफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

चानू से इस स्पर्धा में मेडल की उमीद थीजिस पर वह खरी उतरीं। उन्होंने 49 किग्रा कैटेगरी में 87 किलो, जबकि क्लीन एंडजर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम भार उठाया। भारोाोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक दिलाया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था।तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं।

“इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।” – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

‘पिछले पांच वर्षों में मैं केवल पांच दिन के लिए घर जा पायी थी। अब मैं इस पदक के साथ घर जाऊंगी। रियो ओलिंपिक खेलों में असफल रहने के बाद अपनी ट्रेनिंग और तकनीक पूरी तरह से बदल दी थी ताकि मैं तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।’ – मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता