Site icon OmExpress

ओशो डायनेमिक मेडिटेशन पोस्ट का विमोचन डॉ. सुधीर भंडारी ने किया


जयपुर।आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होने जा रहे एस.के. वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के अवसर पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम द्वारा योगपीस संस्थान के आनंदम प्रकल्प के तहत ओशो डायनेमिक मेडिटेशन करवाया जाएगा, इस ध्यान शिविर के पोस्टर का विमोचन एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जयपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं चिकित्सक डॉ. सुधीर भंडारी, योगाचार्य ढाकाराम एवं आनंदम प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रमुख योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया।

-नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
योगपीस संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई ने बताया कि ओशो डायनेमिक मेडिटेशन स्वस्थ तन, शांत मन एवं आत्मिक आनंद की एक अद्भुत विधि है जिसका अनुभव हेल्थ एंड वैलनेस के महाकुंभ में 8 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे से योगाचार्य ढाकाराम के सानिध्य में साधाक लेंगे, शिविर सभी के लिए नि:शुल्क परंतु रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनिवार्य रखा गया है। शिविर के संयोजक अरविंद सेजवान, डॉ. अभिनव जोशी, सहसंयोजक अल्का आत्रेय, आशीष कोठारी एवं योगपीस संस्थान के शास्त्री नगर स्थित मुख्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

Exit mobile version