Site icon OmExpress

ओसियां में राष्ट्रीय बिश्नोई चेतना मंच की पहल

जोधपुर 5 अप्रैल। पक्षियों की जिंदगी बचाने के लिए राष्ट्रीय विश्नोई चेतना मंच की ओर से एक छोटी सी पहल की गई है। जिसमें पक्षियों को परिंडे लगाकर चुग्गा डाला गया। ओसियां ब्लॉक एनवाईवी व चेतना मंच तहसील उपाध्यक्ष दिनेश विश्नोई ने बताया कि बड़े वृक्षों में पानी के परिंडे पक्षियों को दाना चुगने के लिए डाले गए। ताकि कोई भी जीव जंतु व पक्षी भूखा प्यासा नहीं रहे और इस पहल को पूरी तरह से आगे भी सुचारू रूप से संचालित किया जावेगा। कोरोना संक्रमित के चलते हुए मानव जाति मानव सेवा के लिए आगे आ रही है। मगर हमारा कर्तव्य बनता है कि पशु – पक्षियों की भी हम सेवा करें। इस दौरान भोमाराम जाखड़, मंडल अध्यक्ष श्रवण विश्नोई, नेनाराम ,आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version