Site icon OmExpress

कन्हैयालाल हत्याकांड:उदयपुर में कर्फ्यू में ढील दी गई, 6 बजे तक खुले रहेंगे बाजार,

_ सीआईडी एसएसबी के ASP निलंबित; अजमेर बंद

उदयपुर हत्याकांड को लेकर जयपुर में हिंदू संगठनों की ओर से स्टेच्यू सर्किल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही उदयपुर व जयपुर में इंटरनेट सेवाएं शाम तक बहाल हो सकती हैं।
कन्हैयालाल हत्याकांड के पांचवें दिन रविवार को उदयपुर में कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई है। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बाजार खुलेंगे। इसके बाद कर्फ्यू जारी रहेगा। उदयपुर और जयपुर में रविवार को भी इंटरनेट बंद करने का सरकार ने फैसला लिया है।

गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जयपुर में NIA कोर्ट में पेश किया गया। इनके साथ दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ की भी पेशी हुई।
गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जयपुर में NIA कोर्ट में पेश किया गया। इनके साथ दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ की भी पेशी हुई।
उदयपुर मर्डर केस में आज के 5 बड़े अपडेट्स…

इंटेलिजेंस फेल होने के मामले में शनिवार रात सीआईडी एसएसबी के उदयपुर जोन के ASP राजेश भारद्वाज को निलंबित कर दिया।
हैदराबाद में चल रही BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को एक शोक संदेश पढ़ा गया। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस संदेश में कन्हैयालाल, पंजाबी सिंगर मूसेवाला समेत मणिपुर लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले आर्मी के जवानों का नाम मेंशन किया गया था।
उदयपुर हत्याकांड के चश्मदीद ईश्वरलाल ने बताया- 28 जून दोपहर करीब ढाई बजे गौस और रियाज कस्टमर बनकर दुकान में आए। कुर्ता-पायजामे का नाप लेने को कहा। सेठ जी (कन्हैयालाल) सारा काम छोड़ नाप लेने लगे। तभी एक आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। सेठ जी चीखने लगे।
NIA की ओर से शनिवार रात चारों आरोपियों को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां से NIA टीम चारों आरोपियों को देर रात वापस जयपुर ले गई। आज दिल्ली ले जाया जा सकता है।
उदयपुर और जयपुर में रविवार को भी इंटरनेट बंद करने का सरकार ने फैसला लिया है। आज शाम तक यहां इंटरनेट शुरू हो सकता है।
उदयपुर हत्याकांड के चश्मदीद पहली बार कैमरे पर:बोले- बचाने गए तो हम पर भी हमला किया, चीखे लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया

जयपुर में प्रदर्शन, अजमेर बंद
कन्हैयालाल की हत्या के खिलाफ जयपुर में रविवार को प्रदर्शन होगा। स्टैच्यू सर्किल पर सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ होगा। हिंदू संगठनों (स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल) के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठन इसमें शामिल होंगे। अजमेर में आज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सकल हिंदू समाज की ओर से बंद बुलाया गया।

अजमेर में आज सकल हिंदू समाज की ओर से बंद बुलाया गया। बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह 7 से 12 बजे तक दुकानें बंद रही।
अजमेर में आज सकल हिंदू समाज की ओर से बंद बुलाया गया। बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह 7 से 12 बजे तक दुकानें बंद रही।
चारों आरोपियों को देर रात जयपुर ले आई NIA
जयपुर में NIA कोर्ट में पेशी के बाद शनिवार रात मोहम्मद रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद और दाे अन्य मोहसिन और आसिफ को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। देर रात NIA टीम चारों आरोपियों को वापस जयपुर ले गई। NIA टीम आज दिल्ली ले जा सकती है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर सौंपा है।

कन्हैया का गला काटने वाला खंजर हैवी मेटल का था:फैक्ट्री में पत्थर काटने वाले कटर रिंग से बनाया, मर्डर के बाद चारे में छिपाया

वह फैक्ट्री जहां दोनों हत्यारों ने हथियार तैयार किए। फैक्ट्री रियाज के दोस्त की है। बताया जा रहा है कि पत्थर काटने के लिए कटर का रॉ-मटेरियल फैक्ट्री में था।
वह फैक्ट्री जहां दोनों हत्यारों ने हथियार तैयार किए। फैक्ट्री रियाज के दोस्त की है। बताया जा रहा है कि पत्थर काटने के लिए कटर का रॉ-मटेरियल फैक्ट्री में था।
BJP कनेक्शन की हो सकती है जांच
हत्याकांड से जुड़े मामले में BJP का कनेक्शन सामने आने के बाद रविवार को रियाज से जुड़े नेताओं से पूछताछ और जांच हो सकती है। मामले को लेकर ATS और SIT जांच कर सकती है। साथ ही, कुछ अन्य आरोपियों से भी पूछताछ हो सकती है। संभावना यह भी है कि चश्मदीदों से भी जांच एजेंसियां मुलाकात करेंगी।

ऑर्डर थे- गोली मत मारना, गला रेतकर VIDEO बनाना:भारी हथियार बनाया ताकि झटके में गर्दन कट जाए, अजमेर से बनना था तीसरा वीडियो

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ कन्हैयालाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी रियाज (दाएं कैप पहने हुए)। यह फोटो नवंबर 2018 की है। BJP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद चैनवाला (बाएं) ने बताया कि वे ताहिर के जरिए रियाज से मिले थे।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ कन्हैयालाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी रियाज (दाएं कैप पहने हुए)। यह फोटो नवंबर 2018 की है। BJP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद चैनवाला (बाएं) ने बताया कि वे ताहिर के जरिए रियाज से मिले थे।
आरोपियों को 12 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया
इससे पहले शनिवार को मामले से जुडे़ 4 आरोपियों को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 12 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया। यहां पर वकीलों ने आरोपियों के साथ मारपीट की। वहीं उदयपर में जांच एजेंसियों ने शुक्रवार शाम पकड़े चित्तौड़गढ़ के आरोपियों से भी पूछताछ की। इधर BJP से रियाज का कनेक्शन सामने आने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP पर बड़ा हमला किया। हालांकि रियाज के साथ कनेक्शन के आरोपों को भाजपा नेताओं ने सिरे से खारिज किया है।

Exit mobile version