Site icon OmExpress

कमल गोयल अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फ़ोर्स के जैसलमेर जिला महासचिव मनोनीत

जैसलमेर।अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फ़ोर्स के अध्यक्ष गोविन्द सिंह दैया ने कमलकिशोर गोयल को जैसलमेर जिला इकाई का महासचिव मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष पद पर रमेश पंवार बलाड़ तथा जिला उपाध्यक्ष पद पर पत्रकार विक्रम दर्ज़ी लाठी का मनोनयन किया गया है।
गोयल के मनोनयन से जैसलमेर शहर के पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज में ख़ुशी का माहौल हो गया। समाज के ब्राह्मणी मन्दिर के आगे नवमनोनीत महासचिव का सम्मान समारोह रखा गया। समाज के अध्यक्ष नरसिंह दास गोयल, पीपा क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पार्षद लीलाधर दैया तथा रमेश कुमार गोयल, पंचायत प्रसार अधिकारी ने सम्बोधित किया।

गोयल के पुत्र है तथा समाज सेवा, पीपा जयंती में सक्रिय भागीदारी के साथ अभी हालही कोरोना प्रकोप के चलते पीपा जयंती पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को 5100 मास्क निशुल्क भेंट करने में अहम भूमिका निभाई थी तथा बिना लाभ हानि के मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने में महत्ती योगदान दिया था। सम्मान समारोह में उम्मेद प्रकाश दैया, मोहनलाल दैया, अमृत लाल दैया, जीतमल दैया, मोहनलाल गोयल, जगदीश दैया, अध्यापक सुखदेव चौहान, पत्रकार गणपत दैया, हरिवल्लभ चौहान, सुरेश कुमार दैया, वल्लभदास गोयल, सवाई दैया, नवल चौहान, सत्यदेव दैया, विनोद चौहान, विजय दैया अशोक चौहान, मदनलाल दैया, हुकम पंवार, कमल दैया, लव दैया, अन्नू दैया, कमांडो विमल दैया, मनोज दैया, द्वारका दैया, रमेश गोयल, अशोक दैया, अनिल दैया, मनोज गोयल, धर्मेन्द्र दैया, मनोहर गोयल, हरीश गोयल, नवल दैया, मुकेश दैया, ललित गोयल, नितेश दैया, अशोक दैया, चम्पालाल दैया सहित काफी मात्रा में युवा मौज़ूद थे। कार्यक्रम का संचालन राणु गोयल पूर्व जिलाध्यक्ष PKTF ने किया।

Exit mobile version