Site icon OmExpress

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी ने 3 बच्चियों के विवाह में किया सहयोग


बीकानेर।सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन मैं पंजीकृत 3 जोड़ों का विवाह आज संपन्न हुआ 1 जोंडा नायको का मोहल्ला चोखुटी ओवर ब्रिज के पास, 1 जोड़ा मेहरासर व 1 जोड़ा खेतेश्वर बस्ती से था ।
इस अवसर पर कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप 15 * 30 का एक भूखंड ₹5100 का चेक वधू के नाम से एक सोने का मंगलसूत्र वर वधु को साड़ी व सुट तथा वर वधु के माता पिता को सम्मान स्वरूप साफा व शाल भेंट किए गए।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक ओम प्रकाश सोनगरा, अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ,प्रदेश प्रभारी उमा सुथार ,पीबीएम ट्रॉमा नर्सिंग कोऑर्डिनेटर मेवा सिंह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विद्या देवी,शिव लाल इनाखिया,प्रेम रतन सांखला एवं भीमराज सेवक आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version