Site icon OmExpress

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी कर रही हैं कन्याओं के विवाह में निरंतर सहयोग

बीकानेर 2 जुलाई – ओम एक्सप्रेस
सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन मैं पंजीकृत जोडे का विवाह आज संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नवविवाहित जोडे को उपहार स्वरूप 15 * 30 का एक भूखंड, ₹5100 का चेक वधू के नाम से, एक सोने का मंगलसूत्र ,वर वधु को साड़ी व सुट तथा वर वधु के माता पिता को सम्मान स्वरूप साफा व शाल भेंट किए गए।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक ओम प्रकाश सोनगरा, अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ,प्रेम रतन सांखला एवं भीमराज सेवक आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version