Site icon OmExpress

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से जरूरतमन्दो ओर पशु- पक्षियों की सेवा लगातार जारी

बीकानेर।कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से लॉक डाउन से अब तक करीब 3500 व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट बनाकर रोजाना वितरण करने का कार्य किया जा रहा है । कार्यकर्ताओं व जन सहयोग से होने वाले इस पुनीत कार्य में मनुष्य के साथ-साथ जानवरों के लिए भी रोजाना 50 किलो आटे की रोटियां 1 क्विंटल दाना पक्षियों के लिए व गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की जा रही है।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की साथी संस्थाओं भीम पाठशाला व जय भीम संस्थान ने संस्था की मुहिम इंसान के साथ जानवर भी भूखा ना रहे के प्रयास मैं अपना योगदान देने का निश्चय करते हुए 50 -50 पालसीए शहर की विभिन्न भागों में लगाकर उनमें नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी उठाई भीम पाठशाला के सुरेश कुमार पवार ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से 10 किलो दाना रोजाना पक्षियों को डाला जाएगा वही जय भीम संस्थान के विनोद चावरिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि उनकी संस्था की तरफ से रोजाना 20 किलो दाना पक्षियों के लिए डाला जाएगा।

Exit mobile version