Site icon OmExpress

करणी माता ने हमेशा गौ सेवा की तथा उनका जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित रहा-ऊर्जा मंत्री भाटी

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस )। देशनोक कस्बे में चल रही भागवत कथा में रविवार को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कथा का श्रमण किया।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार दोपहर को भागवत कथा में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करणी माता ने हमेशा गौ सेवा की तथा उनका जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी महाराज का जीवन भी गायों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने प्रवचन मे गायों के लिए संदेश दिया। गायों की रखवाली कैसे हो। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गौ भक्त थे । भगवान कृष्ण ने गायों की सेवा की, गौमाता उनको प्रिय थी, उन्होंने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि देशनोक कस्बे में नंदी गौशाला के लिए दानदाताओं ने जमीन दी, वहां नंदी गौशाला का निर्माण हो रहा है उन्होंने कहा कि उनके विधायक निधि कोष से नंदी गौशाला में सहायता देंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कस्बे में चल रही अन्य गौशालाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं में गो भक्तों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक शिक्षाविद बद्री दान देपावत परिजनों द्वारा साफा ,शाल, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कथा स्थल से मंत्री भाटी करणी माता मंदिर पहुंचे। मन्दिर में माँ करणी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। मन्दिर प्रन्यास की ओर से मंत्री भाटी का पारंपरिक स्वागत किया गया। यहाँ से मंत्री भाटी ने सड़क मार्ग से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान किया।

Exit mobile version