Site icon OmExpress

करिश्मा कुदरत का चार हाथ और चार पैर वाले स्वस्थ्य नवजात शिशु का जन्म

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

बिहार के कटिहार में कुदरत का करिश्मा देखा गया है ..इस करिश्मा को देख लोग..कलयुग में भगवान के अवतार रूप को मानने लगे है ..कुदरत की करिश्मा कटिहार सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग में ..नवजात बालक के जन्म को देख बताया जाता है.. जहां मुफ्फसिल इलाके के हफलागंज गांव से आयी एक माँ ने प्रसव के दौरान ..चार हाथ-चार पैर के स्वस्थ बालक को जन्म दिया है .. अद्धभुत बालक और माँ दोनो है स्वस्थ्य..

बालक के पिता राजू साह ने कहा – कई बार कराया था अल्ट्रासाउंड ..अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इन कठिनाइयों की नही की गयी थी कोई जिक्र..अब नवजात बालक की स्थिति है क्रिटिकल..पश्चिमबंगाल का हूँ रहने वाला..हफ़्लागंज इलाके में है पत्नी घर..

सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ शशिकिरण ने कहा – इसे अदभुत बालक नही फिजिकली दिव्यांग कहेंगे ..गर्भावस्था या गर्भधारण के दौरान किसी कारण वश ऐसा बड़ा बालक का जन्म हुआ है ..जिसे ऑपरेशन कर प्रसूता के शरीर से बाहर निकाला गया है ..अगर गर्भावस्था में इसकी जानकारी हम सबो को होती तो इसे रिमूव कर दिए होते ..

वहीं अस्पताल में इस नवजात बालक को देख वृद्ध कलावती का कहना है कि ..यह कुदरत का करिश्मा है ..कलयुग में भगवान के अवतार ने जन्म लिया l

Exit mobile version